Tamil Nadu Weather: दक्षिण-पश्चिम मानसून 4 जून तक देगा दस्तक देगा, मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट
Tamil Nadu Weather: भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। दक्षिण-पश्चिम मानसून (Southwest Monsoon) तेजी से आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग (IMD) ने इसके भारत में अगले चरण की दस्तक को लेकर अच्छी खबर दी है। क्षेत्रीय मौसम केंद्र (RMC) ने पूर्वानुमान के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून के 3 या 4 जून तक केरल, तमिलनाडु और आसपास के क्षेत्रों में प्रवेश करने की संभावना है। इसके साथ ही, दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश और तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आने की उम्मीद है।
Southwest Monsoon: तेजी से आगे बढ़ रहा दक्षिण-पश्चिम मानसून
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 30 मई तक मानसून अरब सागर, लक्षद्वीप, कोमोरिन क्षेत्र और बंगाल की खाड़ी के कई हिस्सों में पहले ही आगे बढ़ चुका था। अगले तीन से चार दिनों में इसके और आगे बढ़ने के लिए मौसम की स्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि 1 जून तक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कुछ हिस्सों में पहुंच जाएगा। 2 जून से, जैसे-जैसे मानसून की गतिविधियां तेज होंगी, तापमान के धीरे-धीरे सामान्य स्तर पर लौटने की उम्मीद है।
Weather Report: तमिलनाडू में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग (IMD) ने रविवार के लिए कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। पुडुचेरी के साथ-साथ नीलगिरी, कोयंबटूर, तिरुप्पुर, डिंडीगुल, थेनी, करूर, तिरुचिरापल्ली, नामक्कल, इरोड, सलेम, धर्मपुरी, कृष्णागिरी, तिरुपत्तूर, वेल्लोर, रानीपेट, तिरुवन्नमलाई और विल्लुपुरम जिलों के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, कई क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ तूफान की भविष्यवाणी की गई है। 1 और 2 जून को भारी बारिश का दौर जारी रहने की उम्मीद है, खासकर थेनी और तेनकासी जैसे पश्चिमी और दक्षिणी जिलों में।
Weather Report: भीषण गर्मी से मिलेगी राहत
गौरतलब है कि मौसम विभाग का ताज़ा पूर्वानुमान देश भर में लाखों लोगों के लिए राहत की खबर लेकर आया है। मानसून अब तेज़ी से आगे बढ़ रहा है, और अगले कुछ दिनों में दक्षिण भारत में इसके आने की उम्मीद के साथ, गर्मी की तपिश कम होने और बारिश का दायरा बढ़ने का अनुमान है।
ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा
ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)