Election 2026 Date: पांच राज्यों के चुनावी तारीखों का ऐलान, बंगाल में दो तो असम और तमिलनाडु में एक-एक चरण में होगी वोटिंग

235

Assembly Election 2026 Date: भारतीय चुनाव आयोग ने रविवार को पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया। पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चुनावों की घोषणा के साथ ही तत्काल प्रभाव से आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने रविवार शाम नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इन राज्यों के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की। पश्चिम बंगाल में दो चरणों में वोट डाले जाएंगे। जबकि अन्य चार राज्यों असम, केरल, पुडुचेरी और तमिलनाडु में एक-एक चरण में मतदान होंगे। इन सभी पांचों राज्यों के चुनाव परिणाम 4 मई, 2026 को घोषित किए जाएंगे।

Assembly Election Date: पांच राज्यों के चुनाव की तारीखों का ऐलान

बता दें कि असम, केरल और पुडुचेरी में चुनाव 9 अप्रैल को एक ही फेज़ में होंगे। जबकि पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में वोट डाले जाएंगे। वहीं तमिलनाडु में 23 अप्रैल को एक ही फेज़ होगा। इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के नतीजे 4 मई को जारी किए जाएंगे। पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चुनावों की घोषणा ही आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई।

असम -9 अप्रैल
केरल- 9 अप्रैल
पुडुचेरी- 9 अप्रैल
तमिलनाडु- 23 अप्रैल
पश्चिम बंगाल- 23 और 29 अप्रैल

नतीजे- 4 मई

174 करोड़ वोटर करेंगे अपने मतदान का इस्तेमाल

Related News
1 of 1,163

इलेक्शन कमीशन के मुताबिक, इन पांच राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में कुल 174 करोड़ वोटर अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे। यह संख्या ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, साउथ अफ्रीका, जर्मनी और कनाडा जैसे कई देशों की कुल आबादी के बराबर है। CEC ने बताया कि इन चुनावों के लिए 824 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी। चुनाव प्रक्रिया के लिए 2.19 लाख पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। इसके अलावा, निष्पक्ष और आसान चुनाव सुनिश्चित करने के लिए लगभग 2.5 करोड़ चुनाव अधिकारी और कर्मचारी तैनात किए जाएंगे।

चुनाव के दौरान 8.50 लाख सुरक्षाकर्मी रहेंगे तैनात

आयोग ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी बड़े पैमाने पर तैयारी की है। मुख्य चुनाव आयुक्त के अनुसार, शांतिपूर्ण और सुरक्षित वोटिंग माहौल सुनिश्चित करने के लिए चुनावों के दौरान लगभग 8.50 लाख सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे। राज्यवार वोटर टर्नआउट भी शेयर किया गया। आयोग के अनुसार, पश्चिम बंगाल में कुल 6.44 करोड़ वोटर हैं, जबकि असम में लगभग 2.5 करोड़ वोटर होंगे। कई जगहों पर पिंक बूथ बनाए जाएंगे, जहां सारा इंतजाम महिला कर्मचारी संभालेंगी। इसके अलावा, आयोग ने साफ किया कि वोटर टर्नआउट वोटिंग के तुरंत बाद जारी किया जाएगा। पोलिंग स्टेशनों के अंदर मोबाइल फोन ले जाने की इजाज़त नहीं होगी, और वोटरों को उन्हें बूथ के बाहर छोड़ना होगा।



ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...