Salim Khan: सलीम खान अचानक बिगड़ी तबीयत ! आईसीयू में कराया गया भर्ती, शूटिंग छोड़ लीलावती हॉस्पिटल पहुंचे सलमान

139

Salim Khan Health Update: हिंदी सिनेमा के सीनियर स्क्रीनराइटर और सुपरस्टार सलमान खान के पिता सलीम खान की मंगलवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल के ICU में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पिता की बिगड़ती सेहत की खबर मिलते ही सलमान खान शूटिंग छोड़ तुरंत हॉस्पिटल पहुंचे। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें सलमान अपनी कार से हॉस्पिटल की तरफ भागते हुए दिख रहे हैं, उनके चेहरे पर चिंता साफ दिख रही है। सलमान के साथ उनकी बहन अलवीरा खान को भी हॉस्पिटल में देखा गया। इसके अलावा अरबाज समेत परिवार के कई सदस्य भी अस्पताल पहुंचे।

Salim Khan Health Update: सलीम की सलामती के हो रही दुआ

हालांकि इस मामले में खान परिवार की तरफ से अभी तक कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन 90 साल के सलीम खान की बिगड़ती सेहत की खबर से मनोरंजन जगत में टेंशन बढ़ गई है। शोले और जंजीर जैसी कई मशहूर फिल्मों की कहानी लिखने वाले सलीम की सलामती के लिए कई फैंस दुआ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर तमाम फैंस जल्द से जल्द उनके ठीक होने की कामना कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि बढ़ती उम्र के चलते हेल्थ इस्सू की वजह से सलमान के पिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी हेल्थ पर नज़र रख रही है। उनकी हालत अभी स्टेबल बताई जा रही है।

लेखक के रुप में बनाई

सलीम खान का नाम हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक ऐसे राइटर के तौर पर दर्ज है, जिन्होंने सिनेमा की भाषा और हीरो की इमेज दोनों को नया रूप दिया। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक एक्टर के तौर पर की थी। 1960 के दशक में, उन्होंने फिल्मों में छोटे-मोटे रोल किए, लेकिन उन्हें वह पहचान नहीं मिली जिसकी उन्हें तलाश थी। इस दौरान, उन्हें एहसास हुआ कि एक्टिंग नहीं, बल्कि राइटिंग ही उनकी असली ताकत है।

Related News
1 of 307

फिर उन्होंने स्क्रीनराइटिंग की तरफ रुख किया, और यहीं से उनका असली सफर शुरू हुआ। राइटिंग की दुनिया में सलीम खान की किस्मत तब बदली जब उन्होंने लिरिसिस्ट जावेद अख्तर के साथ जोड़ी बनाई। यह जोड़ी “सलीम-जावेद” के नाम से मशहूर हुई। साथ मिलकर, उन्होंने ऐसी कहानियां और डायलॉग लिखे जिन्होंने दर्शकों की तालियां बटोरीं और बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बनाए।

Salim Khan Health Update: जावेद के साथ सलीम ने बनाए मशहूर जोड़ी

शोले
जंजीर
दीवार
सीता और गीता
डॉन
हाथे मेरे साथी
मिस्टर इंडिया

सलीम-जावेद की फिल्मों में “ज़ंजीर,” “दीवार,” “शोले,” और “डॉन” जैसी कल्ट क्लासिक्स शामिल हैं। इन फिल्मों के ज़रिए उन्होंने समाज के गुस्से, संघर्ष और उम्मीदों को बड़े पर्दे पर उतारा। “ज़ंजीर” और “दीवार” जैसी फिल्मों ने अमिताभ बच्चन को “एंग्री यंग मैन” का टैग दिलाया। सलीम खान की क्रिएटिव काबिलियत ने फिल्म इंडस्ट्री को आगे बढ़ाने में मदद की। अब जब वह अस्पताल में भर्ती हैं, तो पूरी फिल्म इंडस्ट्री उनकी सेहत को लेकर परेशान है और उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रही है।



ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...