Nigeria में 300 लोगों से भरी नाव बीच नदी में डूबी, 150 लोगों की मौत, कई लापता

0 189

अफ्रीकी देश नाइजीरिया (Nigeria) में शादी की खुशिया उस वक्त मातम में बदल गई जब 300 मेहमानों को लेकर लौट रही एक नाव बीच नदी में डूब गई। इस भीषण हादसे बच्चों समेत करीब 150 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लापता हैं। फिलहाल इस दुर्घटना के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर खोजबीन की जा रही है। सोमवार सुबह हुए इस हादसे में किसी के बचने की उम्मीद बेहद कम है, लेकिन अभी भी लोगों की तलाश का अभियान जारी है।

अधिकारियों की मानें तो मरने वालों की संख्या में अभी और इजाफा हो सकता है। मिली जानकारी अनुसार, शादी समारोह नाइजर राज्य में हो रहा था। नाव शादी के मेहमानों को क्वारा राज्य ले जा रही थी। बारिश और ज्यादा लोगों की वजह से नाव ओवरलोड हो गई थी। क्वारा राज्य में पुलिस ने बताया कि नौका दुर्घटना में अब तक 150 लोगों की मौत हो चुकी है और 100 से अधिक लोगों को बचाया गया है। हालांकि अभी हादसे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

ये भी पढ़ें..UP: मोदी-योगी की तारीफ करने पर अधेड़ को कार कुचल कर दी तालिबानी सजा

Related News
1 of 1,184

दरअसल नाइजीरिया (Nigeria) की गिनती अफ्रीका के बेहद गरीब देशों में होती है। इसलिए यहां नाव के जरिए सफर करना आम बात है। इतना ही नहीं सड़कें खराब होने के कारण यहां सामानों का ट्रांसपोर्टेशन भी नाव के माध्यम से होता है। नाइजीरिया में लंबे-लंबे सफर के लिए स्थानीय तौर पर निर्मित नाव या छोटे जहाजों का इस्तेमाल होता है। इसलिए यहां ज्यादातर हादसे ओवरलोडिंग और रखरखाव पर ध्यान ना देने के कारण होते है।

इससे पहले 40 लोगों की गई थी जान

सुरक्षा प्रक्रियाओं की कमी और भारी बाढ़ के कारण नाइजर नदी (Nigeria Boat Accident) में डूबना आम बात है। पिछले महीने उत्तर-पश्चिम सोकोतो राज्य में एक नाव पलट गई थी। इस हादसे में 15 बच्चे डूब गए और 25 अन्य लापता हो गए। करीब एक साल पहले इसी नदी में एक गांव के 29 बच्चे भी डूब गए थे, जब वे अपने परिवार के लिए जलाऊ लकड़ी लेने गए थे। पिछले दिसंबर में बरसात के मौसम में बड़े पैमाने पर बाढ़ के दौरान, कम से कम 76 लोग डूब गए थे, जब उनकी नाव दक्षिण पूर्व अंबरा राज्य में एक उफनती नदी में डूब गई थी।

Comments
Loading...