बांग्लादेश में रोहिंग्याओं की होगी नसबंदी!

0 27

न्यूज डेस्क –बांग्‍लादेश के लिए रोहिंग्‍या समुदाय के लोग परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं।ऐसे में रोहिंग्याओं की बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए बांग्लादेश सरकार ने वहां रह रहे शरणार्थी रोहिंग्याओं के लिए नसबंदी कराने की योजना बनाई है। बताया जा रहा है कि रोहिंग्याओं की बढ़ती जनसंख्या को नियंत्रित करने के सभी तरीकों में विफल होने के बाद अब यह योजना बनाई गई है। बीते महीने बांग्लादेश ने रोहिंग्याओं के कैंप में कॉन्डम भी बांटे थे, लेकिन उसका कोई खास असर नहीं दिखा। बता दें कि म्यांमार में हिंसा के बाद करीब 6 लाख से ज्यादा रोहिंग्या बांग्लादेश में रह रहे हैं। 

Related News
1 of 1,154

 

दरअसल अधिकारियों को डर है यदि इनकी संख्या पर नियंत्रण नहीं लगाया गया तो स्थिति और भी खतरनाक हो सकती है। जिस जगह रोहिंग्याओं के कैंप लगे हैं, उस जिले में फैमिली प्लानिंग सर्विस के प्रमुख पिंटू कांती भट्टाचार्जी का कहना है कि रोहिंग्याओं के बीच जनसंख्या नियंत्रण को लेकर जागरूकता की कमी है। 

वहीं एएफपी से बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘पूरे समुदाय को जानबूझकर पीछे छोड़ दिया गया है।’ उन्होंने कहा कि रोहिंग्याओं के बीच शिक्षा का अभाव है, ऐसे में उनके बीच जनसंख्या नियंत्रण को लेकर भी जागरूकता की कमी है। भट्टाचार्जी ने बताया कि रोहिंग्या कैंपों में बड़े परिवार का होना आम सी बात है। कुछ लोगों के 19 से ज्यादा बच्चे भी हैं और बहुत से रोहिंग्याओं की एक से ज्यादा पत्नी हैं। उधर कई शरणार्थियों ने बातचीत में कहा कि बड़ा परिवार कैंपों में उनके रहने में मदद करता है। जहां पानी और खाने को लेकर काफी संघर्ष है, ऐसे में बच्चे इस काम को बेहद आसानी से कर पाते हैं।

Comments
Loading...