ठंड में रात भर गंगा में बहती रही महिला, लोगों ने समझा मृत, सुबह मछुआरों ने निकाला तो उड़े होश…

गंगा नदी में रात भर ठंडे पानी में बहने वाली महिला सुबह निकली जिंदा...

0 336

‘जाको राखे साइयां, मार सके न कोय’… ये कहावत आपने कई बार सुनी होगी, इसी कहावत को साकार करती हुई एक चौकाने वाली घटना सामने आई है। दरअसल बिहार के वैशाली जिले एक महिला गंगा नदी में रात भर ठंडे पानी में बहती रही।

सुबह जब लोगों की नजर उस पर पड़ी तो उसे मृत समझा। लेकिन बाद में जब मछुआरों ने उसे पानी से बाहर निकाला तो लोगों के होश उड़ गए, क्योंकि वह जिंदा थी।

ये भी पढ़ें..सुहागरात मनाने जा रहे थे दूल्हा-दुल्हन, अचानक इस बात लेकर हुई मारपीट, थाने पहुंचा मामला…

12 घंटे तक पानी में बहती रही महिला…

मिली जानकारी के अनुसार राघोपुर दियारा की रहने वाली अनिता देवी नाम की एक महिला सोमवार को देर शाम गंगा नदी पर बने पीपे के पुल पर ऑटो से गुजर रही थी। तभी उसकी तबीयत कुछ बिगड़ी तो वह ऑटो से नीचे उतर कर पीपे के पुल पर बैठ गई।

 woman kept drifting in the Ganges

Related News
1 of 1,155

इस दौरान ही उसका पैर फिसल गया और वह गंगा में जा गिरी। पीपा पुल से बेहोशी की हालत में गंगा नदी में गिरी महिला 12 घंटे तक पानी के बहाव में ही बहती रही।

महिला पूरी तरह ठीक…

इस दौरान वह दस किलोमीटर तक बह गई। मछुआरों ने उसे बहते देखा और बाहर निकाला तो सांसें चल रही थीं। तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां अब उसकी हालत ठीक बताई जा रही है। लोगों ने पीड़िता को गर्म कपड़े दिए और रूम हीटर चलाकर उसे रखा गया। हालांकि इसके बाद उसकी जान बच गई। वह अब ठीक है।

ये भी पढ़ें..पत्नी को गैर मर्द संग आपत्तिजनक स्थिति में देख पति ने उठाया खौकनाक कदम…

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। )

Comments
Loading...