बंदूक की नोक पर 2 बहनों का पांच युवकों ने दो दिन तक किया गैंगरेप

किसी तरह दोनों पीड़िता आरोपियों के चंगुल से निकल घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई.

0 1,111

जिले में अपराधी बेखौफ है,आरोपियों में पुलिस का जरा सा भी खौफ नहीं है. ताजा मामला हिंडौन थाना क्षेत्र का है यहां घर में सो रही दो चचेरी बहनों का 5 युवकों ने बंदूक की नोक पर पहले अगवा किया फिर बाद में एक मकान में बंधक बनाकर दो दिन तक उनसे गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया.

ये भी पढ़ें..लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत, 8 घायल

वहीं जानकारी होने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़िताओं का मेडिकल करवाया है. आरोपियों की तलाश की जा रही है, लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है. पीड़िताओं में एक नाबालिग बताई जा रही है. उधर इस वारदात के बाद पीड़ित परिवार दहशत में हैं.

21 अगस्त की रात को दिया वारदात को अंजाम

जबकि पुलिस कहना है कि हिंडौन थाना इलाके में गैंगरेप की वारदात गत 21 अगस्त की रात को हुई. इस संबंध में एक पीड़िता के पिता ने तीन युवकों को नामजद करते हुए पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार 21 अगस्त की रात को दो चचेरी बहनें एक कमरे में सो रही थी.

Related News
1 of 810

परिवार के बाकी लोग घर की छत पर सो रहे थे. इस दौरान पांचों आरोपी आए और दरवाजे पर दस्तक दी. एक पीड़िता ने जैसे ही दरवाजा खोला तो आरोपियों में से एक ने उसकी कनपटी पर बंदूक लगा दी.

दो दिनों तक करते रहे रेप

इस दौरान युवती की चचेरी बहन भी जाग गई. इसके बाद आरोपी दोनों बहनों को अगवा कर एक मकान पर ले गए. जहां दो दिनों तक बंधक बनाकर उनका रेप करते रहे. हालांकि किसी तरह दोनों पीड़िता आरोपियों के चंगुल से निकल घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई.

ये भी पढ़ें..विकास दूबे पर बन रही वेब सीरीज के इस सीन पर उठी आपत्ति

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। )

Comments
Loading...