कानपुर कांड के 12 दिन बाद सामने आया शिकायतकर्ता राहुल, किये कई खुलासे

जनेऊ का हवाला देकर राहुल की एसओ ने बचाई थी जान

0 752

उत्तर प्रदेश के कानपुर कांड में विकास दुबे एनकाउंटर के बाद हर रोज नए तथ्य सामने आ रहे हैं। शशिकांत की पत्नी का ऑडियो वायरल होने के बाद अब मामले में विकास दुबे के खिलाफ एफआईआर लिखवाने वाला राहुल तिवारी घटना के 12 दिन बाद अपने घर लौट आया है।

राहुल तिवारी ने मीडिया के सामने विकास दुबे को लेकर कई खुलासे किये हैं। हैरानी की बात यह है कि दो जुलाई से ही राहुल तिवारी लापता था और अब विकास दुबे के मारे जाने के बाद उसकी वापसी हुई है।

ये भी पढ़ें..विकास दुबे का एक और गुर्गा गिरफ्तार, घर से बरामद हुई पुलिस से लूटी गई AK-47

पोस्टमॉर्टम

बता दें कि राहुल तिवारी, विकास दुबे का वही रिश्तेदार है, जिसने विकास दुबे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था और राहुल की शिकायत पर ही पलिस बिकरू गांव दबिश देने गई थी। पुलिस की दबिश के दौरान पुलिस के आठ जवान की विकास दुबे ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी थी।

राहुल व विकास दुबे में हुई थी हाथापाई…

बिकरू गांव में 2 जुलाई की रात को हुए हत्याकांड से पहले राहुल तिवारी और विकास दुबे के बीच हाथापाई और पिटाई की भी बात सामने आई है। राहुल ने बताया कि उसके ससुराल की जमीन को लेकर विकास दुबे से नहीं बनती थी। 27 जून को मोटरसाइिकल पर घर वह घर लौट रहा था। रास्ते में विकास के गुर्गों ने उससे मोटरसाइकिल छीन ली और पैसे भी छीन लिए।

vikas

Related News
1 of 841
जनेऊ का हवाला देकर बचाई जान..

एसओ विनय तिवारी को लगा कि ये इसको मार देगा, तब उन्होंने अपना जनेऊ निकाला और कहा कि भइया पंडितों की इज्जत रखो। फिर विकास दुबे ने गंगाजल निकाला और हमें भी दिया, एसओ साहब को भी दिया। इसके बाद उन्होंने कसम खिलाई। इसके बाद विकास दुबे को भी कसम खिलाई कि राहुल तिवारी को मारोगे नहीं। उसने कहा कि नहीं मारेंगे।

इसके बाद विकास दुबे ने हमसे पूछताछ की और गाड़ी दे दी। इस घटना से हम दहशत में आ गए कि ये हमे मार देगा। इसके बाद हम कप्तान के यहां आए, जहां से थाने भेजा गया, थाने में एसओ साहब ने एक एप्लीकेशन लिखी और उसके बाद पुलिस कार्रवाई करने गई।

vikas

विकास की दहशत से छिपा हुआ था राहुल

विकास दुबे की दहशत की वजह से राहुल ने मोबाइल बंद कर दिया था और छिपा था। विकास के एनकाउंटर के बाद वह कप्तान साहब के पास पहुंचा और बताया, तब कप्तान की हिदायत पर वह अब अपने गांव आया है।

ये भी पढ़ें..विकास दुबे के बाद अब पुलिस के निशाने पर ये माफिया, टॉप-10 क्रिमिनल की लिस्ट तैयार…

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...