नगर निगम कार्यकारिणी के 12 सदस्य घोषित

0 9

लखनऊ —  उत्तर प्रदेश के लखनऊ नगर निगम की कार्यकारिणी के चुनाव में सभी 12 सदस्य को आम सहमति से चुन लिया गया हैं. इस कार्यकारिणी चुवाव में भी भारतीय जतना पार्टी ने अपना दबदबा कायम रखा है.

 

Related News
1 of 1,457

बता दें कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को नगर निगम की कार्यकारिणी बैठक गठित हुई. इस बैठक में हिस्सा लेने के लिये बीजेपी की मेयर संयुक्ता भाटिया, सभी पार्षद और नगर निगम के अधिकारी पहुंचे। इस दौरान कुल 12 उम्मीदवारों ने नामाकंन किये. जिसमें बीजेपी के आठ, सपा के 3 और कांग्रेस के 1 उम्मीदवारोें पर्चा भरा.

जिन्हें आम सहमति से कार्यकारिणी  के सदस्य घोषित कर दिया गया. इस दौरान  कांग्रेस से गिरीश मिश्रा,बीजेपी से पार्षद अरुण तिवारी, राजेश मालवीय, सुनीता सिंघल, सुशील तिवारी, पम्मी, राजेश सिंह गब्बर, रानी कनौजिया, विमल तिवारी, विजय गुप्ता शामिल थे. वही सपा से मो सगीर, राजकुमार सिंह, अजय कुमार दीक्षित कार्यकारिणी सदस्य बने. सभी घोषित उम्मीदवार को बीजेपी की मेयर संयुक्ता भाटिया ने कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई दी.उन्होंने कहा कि शहर का विकास ही हम सबकी प्राथमिकता है. हम सभी लोग नगर के विकास के लिये मिल-जुलकर काम करेंगे. 

 

 

Comments
Loading...