शुरू हो गई वोल्वो बस सेवा, हर दो घंटे पर मिलेगी बस

0 84

लखनऊ–लॉकडाउन में बंद पड़ी वोल्वो बस सेवा फिर से शुरू हो गई है। आलमबाग बस टर्मिनल से नौ हाई एंड बसें दिल्ली बार्डर तक चलेंगी। अंतरराज्यीय बसों के संचालन पर रोक के बाद ये बसें दिल्ली बार्डर कौशांबी तक यात्रियों को पहुंचाएंगी।

यह भी पढ़ें-यूपीः BJP सांसद समेत 56 लोगों पर मुकदमा दर्ज, जानें पूरा मामला

Related News
1 of 987

आलमबाग डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक डीके गर्ग ने बताया कि इंटरस्टेट बसों के संचालन पर रोक के चलते हैं लखनऊ से आनंद विहार के लिए कोई बस सेवा नहीं चलेगी। बदले में यात्रियों को दिल्ली नजदीक पहुंचाने के लिए एसी लग्जरी बसों को कौशांबी तक भेजा जाएगा। सभी बसों का संचालन गुरुवार से शुरू होगा।

सुबह आठ से रात दस बजे तक बसें मिलेगी-

यात्रियों को दिल्ली जाने के लिए आलमबाग बस टर्मिनल पर सुबह आठ बजे से रात दस बजे तक बसें मिलेगी। हर दो घंटे के समय सारणी पर दिल्ली की बसों का संचालन किया जाएगा। ये बसें आगरा एक्सप्रेस वे होकर दिल्ली बार्डर तक जाएगी। करीब सवा पांच सौ किलोमीटर की दूरी आठ घंटे में पूरी होगी। यात्रियों को 20 रुपये तक किराया भी कम देना होगा। इन बसों में एडवांस व तत्काल में सीटों की ऑनलाइन बुकिंग परिवहन निगम की वेबसाइट पर कर सकते है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...