एक और झटका: शरद यादव और अली अनवर की राज्यसभा सदस्यता हुई रद्द!

0 14

न्यूज़ डेस्क — शरद यादव और अली अनवर को एक बार फिर झटका लगा है । बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने शरद यादव और अली अनवर को तगड़ा झटका दिया है। जेडीयू यानि कि जनता दल युनाइटेड से बगावत करने वाले नेता शरद यादव और अली अनवर की राज्यसभा से सदस्यता समाप्त कर दी गई है।

Related News
1 of 296

जेडीयू ने इस संबंध में राज्यसभा सचिवालय के पास शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने दोनों नेताओं की सदस्यता समाप्त करने का फैसला लिया। गौरतलब है कि पार्टी से निकाले जाने के बाद शरद यादव गुट ने पार्टी के चुनाव चिह्न तीर पर भी दावा किया था लेकिन उन्हें वहां भी हार का सामना करना पड़ा था। राजयसभा ने इन दोनों को ही अयोग्य करार दे दिया था क्योंकि इन्होने पार्टी के निर्देशों का उल्लंघन कर विपक्षी दलों की पटना रैली में भाग लिया था। इसके बाद जदयू ने इनकी राजयसभा सदस्य्ता खत्म करने की मांग की थी। 

 

Comments
Loading...