अभिनेता कमल हासन लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

0 29

मनोरंजन डेस्क — दक्षिण के सुपर सितारे कमल हासन ने शनिवार को घोषणा की कि वे आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं।कमल हासन ने कुछ समय पहले ही मक्काल निधि मय्यम के नाम से नई पार्टी का गठन किया है। 

Related News
1 of 306

सूत्रों के मुताबिक हासन ने कहा है कि वे 2019 का चुनाव जरूर लड़ेंगे। दरअसल उन्होंने गत सप्ताह कहा था कि पार्टी ने चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। साथ ही उनकी पार्टी अन्य दलों के साथ गठबंधन की संभावनाएं भी तलाश कर रही है। हालांकि उन्होंने कहा था कि वे अकेले चुनाव लड़ेंगे या फिर अन्य दलों के साथ अलायंस करेंगे, इसके बारे में अभी से कुछ भी नहीं कह सकते।

Comments
Loading...