आज का भाग्यफलः5 दिसम्बर 2017

0 9

मेष-गणेशजी आपको नए कार्य करने की प्रेरणा देंगे। हालांकि आपके विचारों में स्थिरता का अभाव रहने से कुछ मामलों में उलझन अनुभव करेंगे। नौकरी या व्यवसाय में स्पर्धात्मक वातावरण रहेगा।

वृष-गणेशजी कहते हैं कि आज आपको कार्य में सफलता मिलेगी परंतु थोड़ा विलंब होगा। फिर भी उस संबंध में प्रयत्न जारी रखने से उन्हें पूरा कर सकेंगे। आर्थिक आयोजनों में अवरोध बाद मार्ग प्रशस्त होता हुआ प्रतीत होगा।

मिथुन-आज का दिन ताजगी और स्फूर्ति से परिपूर्ण रहेगा। उत्तम भोजन सुंदर वस्त्रालंकार और मित्रों स्वजनों के साथ आपका दिन खूब आनंद में व्यतीत होगा। दांपत्य जीवन में सुख- संतोष की भावना अनुभव करेंगे।

कर्क-गणेशजी के आशीर्वाद से आज आपके कार्य सरलतापूर्वक पूरे होंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। ऑफिस में उच्च पदाधिकारियों की तरफ से प्रोत्साहन मिलने पर आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

सिंह-नई परियोजना का प्रारंभ करने के लिए आज दिन शुभ है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। सरकार की ओर से लाभ होने की भी संभावना है। व्यावसायिक क्षेत्र में आपको ऊपरी अधिकारियों का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा।

कन्या-आज आपका दिन बहुत अच्छा बीतेगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। घर में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा। सुखमय प्रसंग बनेंगे। खर्च होगा, लेकिन वह निरर्थक नही होगा। आर्थिक लाभ की संभावना है।

Related News
1 of 555

तुला-गणेशजी की कृपा से आज के दिन आपको खुशी और सफलता मिलेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ घर में सुख-शांति से दिन व्यतीत करेंगे। नौकरी करने वालों को लाभ होगा। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे।

वृश्चिक-किसी भी कार्य में सोच समझकर आगे बढ़ने की गणेशजी सूचना देते हैं। भाई-बहनों के साथ प्यारभरा संबंध बना रहेगा। मित्रों, स्वजनों के साथ मुलाकात होगी। प्रत्येक कार्य में सफलता मिलने की संभावना है। 

धनु-मन में व्याकुलता एवं अशांति के अहसास के साथ आपके दिन का प्रारंभ होगा। शारीरिक रूप से आपको थकान का अनुभव होगा। उच्च अधिकारियों के साथ संभलकर कार्य करने की गणेशजी सलाह देते हैं।

मकर-गणेशजी कहते हैं कि व्यापार- धंधे के विकास और आर्थिक आयोजन के लिए आज अनुकूल दिन है। वसूली या पैसे की लेन-देन करने में सफलता मिलेगी। आयात- निर्यात के व्यापारियों को लाभ होगा।

कुंभ-नौकरीपेशा लोगों के जीवन में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे, वर्तमान में आप जो कर रहे हैं और जो संपर्क बना रहे हैं, वह भविष्य में लाभदायक साबित होंगे। पुराने कामों से फायदा मिलना शुरू होगा। 

मीन-गणेशजी आपको आज के दिन सावधानी रखने की सलाह देते हैं। पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद पैदा हो सकता है। माता का स्वास्थ्य चिंता का कारण बन सकता है। मानसिक उद्वेग, धन और मानहानि हो सकती है, ध्यान रखें। 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...