50 करोड़ की हेरोइन के साथ 2 युवक गिरफ्तार

यूपी के रहने वाले तस्कर, मणिपुर की एक महिला से खरीदी थी हेरोइन।

0 13

नई दिल्ली — राजधानी दिल्ली में मंगलवार को 2 लोगों को 50 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की हेरोइन की तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

Related News
1 of 798

पुलिस की माने तो पकड़े गए दोनों आरोपियों की पहचान संजीत कुमार सिंह (34) और प्रदीप कुमार यादव (24) के रूप में की गई है और दोनों उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों को रोहिणी सेक्टर 24 से गिरफ्तार किया है।वहीं पुलिस ने बताया कि उन्होंने मणिपुर की एक महिला से खरीदी थी। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपियों के पास से कुल 14 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है, जिसका मूल्य अंतरराष्ट्रीय बाजार में 50 करोड़ रुपए से अधिक है।

पूछताछ में पता चला कि आरोपी मणिपुर की एक महिला से हेरोइन लाते थे जो नेपाल, म्यांमार और बांग्लादेश से हेरोइन मंगाती है।फिलहाल पुलिस महिला की तलाश में जुट गई है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...