मुलायम ने कहा -“पकड़ो इसे”, फिर खिलाया अखिलेश को केक

0 45

लखनऊ– समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का आज (22 नवबंर) जन्मदिन है। समाजवादी पार्टी मुलायम का जन्मदिन बड़े धूमधाम के साथ मना रही है। सपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने पिता का जन्मदिवस मनाने के लिए कार्यक्रम में मौजूद है। मुलायम सिंह यादव ने जबरदस्ती अखिलेश यादव को केक खिलाया । अखिलेश केक खाने से मना कर रहे थे। इसके बाद मुलायम ने किरणमय नंदा से कहा पकड़ो इसे, फिर केक खिलाया।

Related News
1 of 296

 

वहीं, मंच पर बार-बार किसी बात पर अखिलेश यादव को मुलायम सिंह समझाते रहे। जबकि किरणमंद नंदा दोनों के मध्य बीच-बचाव करते नजर आए। मुलायम सिंह यादव ने कहा- “अखिलेश को आशीर्वाद देते हैं और देते भी रहेंगे क्योंकि लड़का पहले है और नेता बाद में।”

मुलायम सिंह यादव ने कहा- “बीजेपी सत्ता में झूठ बोल कर आई है। 15 लाख रुपए देने का वादा किया था। एक बार में नहीं दे सकते तो धीरे धीरे करके दे दो। 5 साल में 3-3 लाख करके दे देते। वादा खिलाफी भ्रष्टाचार के बराबर है।” हमने कहा था कि हम सरकार में आएंगे तो पढ़ाई, दवाई मुफ्त होगी। हमने ऐसा किया भी। समाजवादी पार्टी हमारे बनाये हुए पद चिन्हों पर चल रही है। भाषा के नाम पर भेदभाव नहीं करना चाहिए। हिन्दू-मुस्लिम के बीच भेदभाव नहीं करना चाहिए। महिला पुरुष में भी भेदभाव नहीं करना चाहिए। हम सरकार में रहे तो कोशिश की समता व सम्पनता बनी रहे। सबसे ज्यादा अत्याचार महिलाओ का हो रहा है। महिला मां और बहन के बराबर हैं ये समाजवादियों को सीखना चाहिए। उन्होंने कहा- “65 फीसदी लोग ऐसे हैं जो पेट भर खाना खा रहे हैं पर 35 फीसदी लोगों को 2 टाइम भोजन नहीं मिल रहा है।”

Comments
Loading...