चंद्रग्रहण :जानें ,एक साथ तीन रंगों में कहां और कब दिखेगा चाँद ?

0 23

न्यूज़ डेस्क–आज 31 जनवरी को चंद्रग्रहण की खगोलीय घटना हो रही है। यह साल 2018 का पहला चंद्रग्रहण है। भारत में चंद्र ग्रहण अलग-अलग शहरों में अलग-अलग समय पर दिखाई देगा। आज चांद तीन रंगों में दिखाई देगा।

इससे पहले चांद के तीन रंग 35 वर्षों पहले दिखाई दिए थे। आपको बता दें कि यह सिर्फ चंद्रग्रहण ही नहीं है बल्कि पूर्ण चंद्रग्रहण है। चंद्र ग्रहण के दिन भगवान के दर्शन करना अशुभ माना जाता है। इसलिए इस दिन मंदिर के पट बंद रहते हैं और किसी प्रकार की पूजा का विधान नहीं किया जाता है। भारत में चंद्रग्रहण दिखाई देने से सूतक काल भी शुरू होगा। 31 जनवरी बुधवार को सूतक काल सुबह 07 बजकर 07 मिनट पर शुरू होकर रात 08 बजकर 41 मिनट पर खत्म हो जाएगा। यह ग्रहण कुछ लोगों के लिए शुभ तो कुछ लोगों के लिए अशुभ साबित होगा। इसके अलावा इस चंद्र ग्रहण के दिन ही 176 साल बाद पुष्य नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है। इस दिन चांद आम दिनों के मुकाबले बड़ा दिखाई देगा।

पूर्ण चंद्रग्रहण का समय शाम 5.58 मिनट पर शुरू हो रहा है जो रात 8.41 तक चलेगा। पूर्वी भारत, असम, नागालैंड, मिजोरम, सिक्किम तथा बंगाल के पूर्वी क्षेत्र में ग्रहण प्रारंभ होने के पहले ही चंद्रोदय हो जाएगा। इसलिए इन प्रदेशोें में खग्रास रूप में चंद्रग्रहण पूरा दिखाई देगा।

Related News
1 of 1,031

क्या होता है चंद्र ग्रहण :

चंद्र ग्रहण तब होता है जब चन्द्रमा और सूर्य के बीच में पृथ्वी के आ जाए। चंद्र ग्रहण तब होता है, जब सूर्य व चन्द्रमा के बीच पृथ्वी इस प्रकार से आ जाती है कि पृथ्वी की छाया से चन्द्रमा पूरी तरह या आंशिक भाग ढक जाती है। ऐसी स्थिति में पृथ्वी सूर्य की किरणों के चन्द्रमा तक नहीं पहुंचने देती है, जिसके कारण पृथ्वी के उस हिस्से में चन्द्र ग्रहण नजर आता है। 

ग्रहण पुण्य काल का समय:

इलाहाबाद शाम 5.40, अमृतसर शाम 5.58, बेंगलुरू शाम 6.16, भोपाल शाम 6.02, चंडीगढ़ शाम 5.52, चेन्नई शाम 6.04, कटक शाम 5.32, देहरादून शाम 5.47, दिल्ली शाम 5.54, गया शाम 5.27, हरिद्वार शाम 5.48, जालंधर शाम 5.56, कोलकत्ता शाम 5.17, लखनऊ शाम 5.41, मुजफ्फरपुर शाम 5.23 , नागपुर शाम 5.58 , नासिक शाम 6.22 , पटना शाम 5.26, पुणे शाम 6.23, रांची शाम 5.28, उदयपुर शाम 6.15, उज्जैन शाम 6.09, वड़ोदरा शाम 6.21, कानपुर शाम 5.44।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...