जन्मदिन विशेष- विराट की बल्लेबाजी की मुरीद हुई दुनिया,लेकिन कोहली है इसके फैन

0 20

स्पोर्ट्स डेस्क — टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की आक्रामक और तकनीक से भरपूर बल्लेबाजी ने क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया है। अपने दस साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में कोहली ने कई बड़े कीर्तिमान और उपलब्धियां अपने नाम की हैं।

रन मशीन बन चुके कोहली ने वनडे क्रिकेट में सबसे तेज दस हजार रन पूरे करने की ऐतिहासिक कामयाबी अपने नाम की और सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा। विराट निस्‍स्‍ंदेह भारतीय क्रिकेट इतिहास के सर्वश्रेष्ठ और सबसे ज्यादा फिट खिलाड़ियों में हमेशा गिने जाएंगे। कोहली के इन्ही विराट कारनामों की दुनिया भी मुरीद हो गई है। आज विराट कोहली के जन्मदिन पर जानिए उनसे जुड़ी कुछ स्‍पेशल बातें..

* विराट का जन्‍म 5 नवंबर 1988 को दिल्‍ली में हुआ था। उनके पिता प्रेम कोहली एक वकील थे जबकि उनकी मां का नाम सरोज कोहली हैं। कोहली ने विशाल भारती स्कूल और सेवियर कान्‍वेंट से अपनी शिक्षा हासिल की है। विराट का नाम निक नेम चीकू है।

* जब विराट के पिता का साल 2006 में निधन हुआ था, उस समय विराट रणजी मैच खेल रहे थे। लेकिन इस दुखद घटना के बाद भी कोहली ने उस मैच को खेला और 90 रन बना कर पिता को श्रद्धांजलि दी।

Related News
1 of 252

* हाल ही में विराट ने अपनी फिटनेस से जुड़ा बहुत बड़ा फैसला लिया। बचपन से नॉनवेज खाने के शौकीन विराट ने अचानक शाकाहारी बनने का फैसला ले लिया। उन्होंने मीट, अंडा और साथ ही डेरी प्रोडक्ट्स को भी पूरी तरह त्याग दिया है।

* रन बनाने के मामले में रोज रिकॉर्ड तोड़ रहे विराट कमाई के मामले में रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। हाल में जारी फोर्ब्‍स की दुनिया के 100 सबसे अमीर खिलाड़ियों की लिस्ट में वही अकेले भारतीय खिलाड़ी थे जो अपनी जगह बना सके। विराट इंस्टाग्राम से भी अच्‍छी कमाई कर रहे हैं।

* विराट ने एक बार बताया था कि कि जब भी वो गेंदबाजी करने जाते हैं तो पूरी भारतीय टीम विराट उन पर हंसती है। इसकी वजह है विराट का अजीबो गरीब बॉलिंग एक्शन।

* विराट अपने हाथ के दस्तानों को काफी लकी मानते हैं। क्रिकेट के मैदान में उतरते समय विराट उन दस्तानों को पहनते हैं जिसमें उन्होंने ज्यादा रन बनाए थे। 

* विराट ने गरीब बच्चों के लिए ‘विराट कोहली फाउंडेशन’ नाम की संस्था भी खोली है जिसके ज़रिये वो गरीब बच्चों के लिए फंड जमा करते हैं। विराट को पंजाबी म्यूजिक बहुत पसंद है। लग्ज़री गाड़ियों के शौकीन विराट कोहली के पास गाड़ियों का बेहतरीन कलेक्शन है।

* विराट और अनुष्का शर्मा के अफेयर ने काफी सुर्खियां बटोरीं, अब अनुष्‍का उनकी पत्‍नी भी हैं पर विराट का पहला क्रश अभिनेत्री करिश्मा कपूर हैं जिसे वो बचपन से पसंद करते हैं।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...