CSK New Captain: महेंद्र सिंह धोनी ने क्यों छोड़ी चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी ? जानें बड़ी वजह

0 167

CSK New Captain IPL 2024, नई दिल्लीः चेन्नई सुपर किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 17वें सीजन की शुरुआत से एक दिन पहले अपना कप्तान बदल दिया है। हौरान करने वाली बात ये है कि टीम को 5 बार चैंपियन बना चुके एमएस धोनी ने अचानक कप्तानी छोड़कर 27 साल के बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) को सौंपने का फैसला लिया है। फ्रेंचाइज़ी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर यह जानकारी दी।

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इससे पहले 2022 सीजन में भी कप्तानी छोड़ दी थी। फिर सीएसके ने रवींद्र जड़ेजा को नया कप्तान बनाया, लेकिन उनके नतीजे टीम के लिए बेहद खराब रहे। इसके बाद धोनी को सीजन के बीच में एक बार फिर कप्तानी संभालनी पड़ी। 2023 सीजन में धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई को 5वीं बार चैंपियन बनाया। आईपीएल ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया पर गायकवाड़ को सीएसके का कप्तान नियुक्त करने की भी घोषणा की गई। जिसके बाद गायकवाड़ ने कप्तान फोटोशूट में भाग लिया और अन्य टीमों के कप्तानों से भी मुलाकात की।

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इससे पहले 2022 सीजन में भी कप्तानी छोड़ दी थी। फिर सीएसके ने रवींद्र जड़ेजा को नया कप्तान बनाया, लेकिन उनके नतीजे टीम के लिए बेहद खराब रहे। इसके बाद धोनी को सीजन के बीच में एक बार फिर कप्तानी संभालनी पड़ी। 2023 सीजन में धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई को 5वीं बार चैंपियन बनाया। आईपीएल ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया पर गायकवाड़ को सीएसके का कप्तान नियुक्त करने की भी घोषणा की गई। जिसके बाद गायकवाड़ ने कप्तान फोटोशूट में भाग लिया और अन्य टीमों के कप्तानों से भी मुलाकात की।

क्यों धोनी ने छोड़ी कप्तानी

 

बता दें कि पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र धोनी 42 साल के हो गए हैं और वह काफी समय से क्रिकेट खेल रहे हैं। माही ने अगस्त 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था । अब वह आईपीएल से भी संन्यास ले सकते हैं। हालांकि इसे लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

ICC ने वनडे और T20 में लागू किया नया नियम, गलती करने पर फील्डिंग टीम को मिलेगी बहुत बड़ी सजा

सूत्रों की माने धोनी आईपीएल के साथ ही अपने करियर का आखिरी मैच खेल सकते हैं। हालांकि, जब पिछले सीजन में उनसे संन्यास के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने संन्यास के बारे में कोई संकेत नहीं दिया था। लेकिन अब वह रिटायर हो सकते हैं। सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि इसी वजह से उन्होंने कप्तानी भी युवा खिलाड़ी ऋतुराज को सौंपी है।

Related News
1 of 253

पहली बार IPL में  कप्तानी करेंगे गायकवाड़ 

बता दें कि यह पहली बार होगा जब पुणे के गायकवाड़ आईपीएल में कप्तानी करेंगे। इस बार सीएसके के प्रशंसकों और टीम को नए कप्तान यानी दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ से काफी उम्मीदें होंगी, जो शुक्रवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में आरसीबी के खिलाफ आईपीएल 2024 के शुरुआती मैच में कप्तान के रूप में मैदान पर उतरेंगे।

धोनी के आंकड़े

गौरतलब है कि माही की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स का रिकॉर्ड शानदार है। धोनी अपनी कप्तानी ने सीएसके को पांच बार ट्रॉफी जिताने के साथ कुल 10 बार फाइनल में पहुंचाया है। वह टूर्नामेंट के एकमात्र ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने 10 आईपीएल फाइनल खेले हैं। धोनी की कप्तानी में चेन्नई 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में चैंपियन बनी।

2008, 2012, 2013, 2015 और 2019 में उन्होंने टीम को फाइनल तक पहुंचाया। उन्होंने डेब्यू आईपीएल सीज़न में 414 रन बनाए थे। धोनी ने सीएसके के लिए खेलते हुए आईपीएल में अब तक 4,957 रन बनाए हैं। धोनी ने आईपीएल में अब तक 24 अर्धशतक लगा चुके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 84 रन रहा है। अगर वह 43 रन बना लेते हैं तो वह सुरेश रैना के बाद सीएसके के लिए 5000 रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे।

ये भी पढ़ें..कमल बनकर अब्बास ने युवती को फंसाया, फिर रेप कर बनाया धर्मांतरण का दबाव, विरोध पर श्रद्धा की तरह टूकड़े करने की दी धमकी

ये भी पढ़ें.नम्रता मल्ला की हॉट क्लिप ने बढ़ाया सोशल मीडिया का पारा, बेली डांस कर लूट ली महफिल

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...