भ्रष्टाचार पर DM के तेवर सख्त, 3 ग्राम प्रधानों पर गिरी गाज, बाकी में मचा हड़कंप

0 50

अमेठी–खबर यूपी के अमेठी से है जहां ग्राम प्रधानों के द्वारा भारत स्वच्छ मिशन की धज्जियां उड़ाई गई और जम कर भ्रष्टाचार करते हुए अपनी जेबें भरी गईं। इस भ्रष्टाचार में हर ब्लॉक के पंचायत कर्मी भी अपनी जेब भरने से नहीं चूके।

Related News
1 of 813

तमाम बार मीडिया ने ग्राम पंचायतों में बनाए गए शौचालय व नाली तथा खडंजा निर्माण में भ्रष्टाचार की खबर शासन व प्रशासन स्तर पर दिया जिसका संज्ञान लेते हुए डी एम अमेठी ने जांच करवाकर शाहगढ़ ब्लॉक के गर्थोलिया व संग्रामपुर के बदलापुर ग्राम पंचायत में कराए गए निर्माण में अनिमितता पाए जाने पर दोनों ग्राम प्रधानों के अधिकार प्रतिबंधित करने का आदेश दे दिया।

जिलाधिकारी अरुण कुमार के आदेश के क्रम में जिला पंचायत राज अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि श्रीमती देवमती ग्राम प्रधान गरथोलिया विकासखंड शाहगढ़ व कृष्ण मोहन तिवारी ग्राम प्रधान बदलापुर विकासखंड संग्रामपुर को जांचोपरांत शौचालय निर्माण एवं अंत्येष्टि स्थल विकास कार्यों में अनिमितता पाए जाने पर दोनों ग्राम प्रधानों के अधिकार प्रतिबंधित कर तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है और अंतिम जांच के आदेश दिए गए हैं।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...