नेतन्याहू के भारत दौरे के दूसरे दिन दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

0 13

नई दिल्ली– छह दिवसीय दौरे पर रविवार को भारत पहुंचे इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू  को दौरे के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में इजरायली प्रधानमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया। नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा ने राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related News
1 of 296

दोनों देशों के बीच मंगलवार को द्विपक्षीय वार्ता होगी। साथ ही इजरायली पीएम भारत-इजरायल सीईओ फोरम से मिलेंगे। पीएम मोदी खुद इजरायल के पीएम के स्वागत समारोह का ध्यान रख रहे हैं। पीएम नोदी ने इजरायली पीएम और उनकी पत्नी को वहां मौजूद अधिकारियों और मंत्रियों से मिलवाया। नेतन्याहू ने भी पीएम मोदी को इजरायली प्रतिनिधियों से मिलवाया। 

नेतन्याहू ने गॉर्ड ऑफ ऑनर के बाद कहा, ‘पीएम मोदी के इजरायल के ऐतिहासिक दौरे से दोस्ती का यह सिलसिला शुरू हुआ। इस दोस्ती के कारण दोनों ही देशों में जबरदस्त उत्साह है। मेरी यात्रा के साथ यह दोस्ती और उत्साह आगे बढ़ेगा। यह यात्रा मेरी पत्नी और मेरे साथ इजरायलवासियों के लिए काफी अहम है।’ बीते 15 साल में यह पहला ऐसा मौका है, जब इजरायल का कोई प्रधानमंत्री भारत के दौरे पर आया है। उनसे पहले 2003 में पूर्व इजरायली पीएम एरियल शेरोन भारत आए थे। 

Comments
Loading...