निकाय चुनाव:आज तीसरे चरण के लिए 3 चुनावी सभाओं को सम्बोधित करेंगे योगी

0 10

लखनऊ– भाजपा के स्टार प्रचारक सीएम योगी आज तीन शहरों में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। ये तीन जिले बाराबंकी, लखीमपुर खीरी और बरेली है। बता दें कि इन तीनों जगहों पर तीसरे फेज में चुनाव होने वाले हैं। 22 नवंबर को पहले चरण की वोटिंग हो चुकी है।जबकि दूसरे चरण के लिए 26 नवंबर को वोटिंग हुई। इसके अलावा तीसरे चरण के लिए 29 नवंबर को वोट डाले जाएंगे।

Related News
1 of 296

 

इससे पहले सीएम योगी ने झांसी में चुनावी जनसभा को संबोधित किया था। सपा और बसपा पर हमला बोलते हुए योगी ने कहा, “पिछली सरकारों ने विकास के नाम पर जनता से धोखा किया है। जनता के पैसे का सही इस्तेमाल नहीं किया गया है। अब ऐसा नहीं होगा। जनता का पैसा जनता के विकास में लगेगा। स्ट्रीट लाइट में अब एलईडी का इस्तेमाल किया जायेगा, इससे बिजली की बचत होगी।”

Comments
Loading...