NTPC हादसा : मॉरीशस से लौटे योगी ने लखनऊ पहुंच घायलों से की मुलाकात

0 35

लखनऊ — अपनी मॉरीशस – यात्रा से लौटते ही सूबे के मुख्यमंत्री ने सबसे पहले ऊंचाहार हादसे के घायलों का हाल – चाल जाना। रायबरेली के ऊंचाहार में NTPC हादसे में घायलों से मिलने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार सिविल हॉस्पिटल, केजीएमयू और पीजीआई का दौरा किया।  

Related News
1 of 103

 

सीएम योगी ने पीजीआई में घायल मरीजों से मुलाकात की। जहां उन्होंने डाॅक्टरों से मरीजों के बारे में जानकारी हासिल की।  सीएम योगी ने डाॅक्टरों को निर्देश दिया कि इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए, जितना संभव हो उतनी मदद की जाए।  

बता दें, कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया था। सीएम योगी ने दुर्घटना पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए मृतक आश्रितों को 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की थी।  वहीं गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार रुपए और सामान्य घायलों को 25 हजार रुपए की सहायता की घोषणा की थी।  

Comments
Loading...