कैंसर पीड़ित दो बेटों के साथ माँ ने किया आत्मदाह का प्रयास

0 18

सोनभद्र–रावर्ट्सगंज कोतवाली इलाके के लोढ़ी स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में एक महिला ने बच्चों समेत आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिस ने उक्त महिला को रोककर उसे अपनी हिरासत में ले लिया है। 

 

Related News
1 of 1,457

बताते हैं कि महिला के 7 बच्चे हैं ; जिनमे उसकी 5 बेटियां और 2 बेटे हैं। उन दोनों ही बेटों को ब्लड कैंसर की शिकायत है। अपने दोनों जिगर के टुकड़ों के इलाज के लिए महिला लगभग 5 सालों से ब्लड के लिए दर- दर भटकने के लिए मजबूर है। महिला ने मदद के लिए एक माह पूर्व ही केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमन्त्री से भी गुहार लगाई थी लेकिन तब उसे मदद के नाम पर सिर्फ आश्वासन ही मिला था। तब से वह महिला लगातार जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के चक्कर काट रही थी। आला अधिकारियों द्वारा किसी तरह की मदद न मिलते देखकर वह काफी दुखी हो गयी और जिलाधिकारी कार्यालय पहुँच गयी। वह अपने साथ कैंसर पीड़ित दोनों बच्चों को भी लेकर पहुंची थी। जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में पहुंचकर उस महिला ने अपने दोनों कैंसर पीड़ित बच्चों के साथ आत्मदाह का प्रयास किया। इस घटना के बाद जिलाधिकारी के आदेश पर वहां मौजूद महिला पुलिस ने महिला को  गिरफ्तार कर लिया ।

रिपोर्ट – रवि देव पांडेय ,सोनभद्र 

 

Comments
Loading...