चाचा ने भतीजे को चाकू से गोदकर किया जख्मी

0 18

फर्रुखाबाद–फर्रुखाबाद के कमालगंज में चाचा ने भतीजे से मारपीट कर  चाकुओं से गोदकर गम्भीर रूप से जख्मी कर दिया| पुलिस ने घटना में एनसीआर दर्ज कर ली| मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को थाने की गाड़ी में लादकर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया|

Related News
1 of 777

थाना क्षेत्र के लोहिया नगर निवासी लालन गुप्ता पुत्र हरीलाल गुप्ता ट्रक चालक है| बीती रात अपनी बाइक से जा रहा था| उसी दौरान अशोक नगर निवासी उसके परिवारी चाचा अरविंद गुप्ता पुत्र रामबाबू से उसका विवाद हो गया| जिस पर अरविंद गुप्ता ने अपनी पत्नी मंजू देवी के साथ मिलकर उसे जमकर पीट दिया| अरविन्द ने लालन गुप्ता पर चाकुओं से हमला करके उसे गम्भीर रूप से जख्मी कर दिया| घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची| पुलिस ने घटना के सम्बन्ध में केबल एनसीआर आरोपी अरविन्द व उसकी पत्नी मंजू देवी के खिलाफ 323 व 504 में दर्ज की| वही घायल लालन का मेडिकल कराया| घटना से आक्रोशित लालन के परिजनों ने जाम लगाने का प्रयास किया| जाम लगाने की सूचना से पुलिस के हाथ पैर फूल गये| 

थाने के दरोगा दिनेश कुमार उसे लेकर लोहिया अस्पताल लेकर आये| जंहा उसे भर्ती करा दिया गया| डॉ० अभिषेक ने बताया कि लालन का मेडिकल उन्ही ने किया था| उसके सिर पर धारदार हथियार के कई निशान थे| जिसे उन्होंने मेडिकल में दर्शाया है|

(रिपोर्ट- दिलीप कटियार , फर्रुखाबाद )

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...