बारिश के बीच शशि कपूर के पार्थिव शरीर को ले जाया गया शमशान घाट

0 13

न्यूज़ डेस्क —साल 2017 जाते-जाते एक महान कलाकर को अंतिम विदाई भी दे गया। हिंदी सिनेमा में अपने बेहतरीन अभिनय से एक एक मिसाल कायम करने वाले शशि कपूर का सोमवार रात निधन हो गया । एक लंबी बीमारी के बाद मुंबई के कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। 

Related News
1 of 296

 

शशि को अंतिम विदाई मुंबई स्थित सांताक्रूज के हिंदू श्मशान घाट में दी जाएगी। ऐंबुलेंस से शशि का शव शमशान घाट तक ले जाया गया है। अपने पिता की मौत की दर्दनाक खबर सुनते ही उनके बेटे करण, अपने घर के लिए रवाना हो गए थे। मुंबई में इस समय बारिश हो रही है। लग रहा है जैसे ऊपर वाला भी इस महान अभिनेता के इस तरह अचानक जाने से बहुत दुखी है। कपूर परिवार और बॉलिवुड के कई कलाकार उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हो रहे हैं। 

देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भी शशि की असमय मृत्यु पर गहरा शोक जताते हुए यह ट्वीट किया था, ‘शशि कपूर जैसे बहुमूखी प्रतिभा के धनी व्यक्ति का कौशल सिनेमा के साथ ही थिअटर पर हमें देखने मिला, जिसे उन्होंने पूरे जुनून के साथ हमेशा पेश किया है। आने वाली पीढ़ियां उनकी बेहतरीन अदाकारी को हमेशा याद रखेगीं। मैं उनके जाने से बेहद दुखी हूं। मेरी पूरी सांत्वना उनके परिवार और चाहनेवालों के साथ है।’ 

Comments
Loading...