एशियन गेम्स में पदक जीत सायना नेहवाल ने रचा इतिहास

0 13

न्यूज डेस्क — एशियन गेम्स-2018 के 9वें दिन आज भारत को बैडमिंटन में एक और मेडल मिला लेकिन निराशा की बात ये है कि केवल ब्रॉन्ज मेडल से ही संतोष करना पड़ा। दरअसल साइना नेहवाल को बैडमिंटन सेमीफाइनल में हार मिली है।

Related News
1 of 296

इस कारण वे रजत और गोल्ड मेडल तक का सफर तय नहीं कर सकी। इसके साथ ही भारत के एशियन गेम्स में 37 मेडल हो गए हैं। सायना नेहवाल चीनी ताइपे की ताइ जु यिंग से सीधे गेम में 21-17, 21-14 से मैच हार गई। हालांकि इस हार के बावजूद भी साइना नेहवाल ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। साइना एशियन गेम्स में मेडल जीतने वाली पहली महिला शटलर हैं। भारत ने अब तक सात गोल्‍ड, 10 सिल्‍वर और 20 ब्रॉन्‍ज जीते हैं। आज जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा गोल्ड जीत सकते हैं वहीं आर्चरी में भारत की पुरुष और महिला टीमें फाइनल में हैं।

Comments
Loading...