आज का भाग्यफलः 2 दिसंबर 2020

0 81

मेष- सामयिक सिद्धि का प्रयास, व्यापारिक वातावरण मनोनुकूल, नव उत्तरदायित्व का निर्वाह, महत्वपूर्ण घटना घटित, धन संचय में प्रवृत्ति, ज्ञान-विज्ञान में रुचि।

वृषभ- कार्यों में उन्नति का सुअवसर, व्यावसायिक क्षेत्र में नवपरिवर्तन, किसी आयोजन में सम्मिलित होने का सुयोग, आमोद-प्रमोद के साधन सुलभ, यात्रा से लाभ।

मिथुन- बुद्धि चातुर्य से संकल्प सिद्धि, स्वास्थ्य में अपेक्षित सुधार, साहसिक प्रयास प्रगति पर, रचनात्मक क्रियाकलापों में अभिरुचि, व्यावसायिक मार्ग प्रशस्त।

कर्क- समय संतोषजनक, मनोबल में कमी, व्यापारिक क्षति, उन्नति में व्यवधान, झूठे आश्वासनों से कष्ट, सहयोगियों से असहयोग, प्रेम संबंधों में प्रतिकूलता, हर्ष भी।

सिंह- चिरवांछित कार्य बनने से प्रसन्नता, शत्रु हानि पहुँचाने में विफल, आत्मिक शांति, दूर या समीप की यात्रा का प्रसंग, परीक्षा में महत्वपूर्ण सफलता, धर्म-कर्म में रुचि।

कन्या- स्वास्थ्य सुधार पर, सोचे हुए कार्य पूर्णता की ओर, उच्चाधिकारियों से सम्पर्क, मित्रों से अपेक्षित सहयोग, धन संचय में प्रवृत्ति, स्थान-परिवर्तन से प्रसन्नता।

Related News
1 of 556

तुला- व्यापारिक प्रगति, व्यक्तिगत समस्याएँ सुलझने की ओर, वैमनस्यता का समापन, दाम्पत्य जीवन में मधुरता, उल्लासमय वातावरण, विवाद समापन, धर्म में रुचि।

वृश्चिक-दैनिक कार्यों के प्रति उदासीनता, योजना अधूरी, जल्दबाजी में लिया गया निर्णय हानिकारक, बढ़ते हुए खर्च से परेशान, मानसिक तनाव, पठन-पाठन में अभिरुचि।

धनु- प्रतिकूल परिस्थितियों पर विजय, कर्म-व्यवसाय में विस्तार, भाग्योदय का मार्ग प्रशस्त, आय के नवीन स्रोत उपस्थित, जनकल्याण की भावना जागृत, हर्ष भी।

मकर- योजना साकार होने की ओर, बकाए धन की प्राप्ति, नवीन योजना के प्रति रुचि जागृत, वैवाहिक जीवन सुखमय, आपसी गलतफहमियाँ दूर होने को यात्रा-प्रसंग।

कुम्भ- शारीरिक सुख की प्राप्ति, परिस्थितियों में क्रमिक सुधार, समझदारी से लिया गया निर्णय हितकर, भोग-विलासिता में रुझान, सुसमाचार की प्राप्ति, मन प्रसन्न।

मीन- कार्यों में गतिरोध, व्यक्ति विशेष से विश्वासघात की आशंका, जीवनसाथी से असहयोग, आय की अपेक्षा व्यय अधिक, पठन-पाठन में अरुचि, मानसिक अशांति।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...