आज का भाग्यफलः 13 जनवरी 2020

0 26

मेष– यात्रा में सावधानी रखें। पुराना रोग-चोट आदि से बाधा संभव है। भागदौड़ रहेगी। विवाद न करें। जोखिम न लें।
कल्याणकारी उपाय- ‘ॐ सों सोमाय नम:’ का जप करें।

वृषभ– बेचैनी रहेगी। कम प्रयास से अधिक लाभ होगा। मान-सम्मान मिलेगा। विरोध होगा। शत्रु भय रहेगा।
कल्याणकारी उपाय- ‘ॐ बृं बृहस्पतये नम:’ का जप करें।

मिथुन– शुभ समाचार प्राप्त होंगे। स्वाभिमान बना रहेगा। झंझटों में न पड़ें। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय- ‘ॐ बृं बृहस्पतये नम:’ का जप करें।

कर्क– भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा लाभ देगी। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। प्रमाद न करें।
कल्याणकारी उपाय- ‘ॐ रां राहवे नम:’ का जप करें।

सिंह-फालतू खर्च होगा। विवाद से क्लेश होगा। लेन-देन में सावधानी रखें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। धैर्य रखें।
कल्याणकारी उपाय- ‘ॐ चं चन्द्रमसे नम:’ का जप करें।

कन्या-पुराना रोग परेशान कर सकता है। डूबी हुई रकम प्राप्त होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय- ‘ॐ बृं बृहस्पतये नम:’ का जप करें।

Related News
1 of 555

तुला-नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता होगी। परिवार की चिंता रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- ‘ॐ ह्रीं सूर्याय नम:’ का जप करें।

वृश्चिक-पूजा-पाठ में मन लगेगा। कानूनी बाधा दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। शत्रु परास्त होंगे। लाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय- ‘ॐ शं शनैश्चराय नम:’ का जप करें।

धनु-चोट, चोरी, विवाद व व्याधि आदि से हानि संभव है। अपरिचित पर विश्वास न करें। जोखिम न लें।
कल्याणकारी उपाय- ‘ॐ सों सोमाय नम:’ का जप करें।

मकर-जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कोर्ट-कचहरी में अनुकूलता रहेगी। निवेश व यात्रा मनोनुकूल रहेंगे।
कल्याणकारी उपाय- ‘ॐ कें केतवे नम:’ का जप करें।

कुंभ-मकान व जमीन संबंधी बाधा दूर होगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। घर-बाहर तनाव रह सकता है।
कल्याणकारी उपाय- ‘ॐ रां राहवे नम:’ का जप करें।

मीन-विवाद के प्रस्ताव आ सकते हैं। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी सफल रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा।
कल्याणकारी उपाय- ‘ॐ बृं बृहस्पतये नम:’ का जप करें।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...