ऊँचाहार NTPC हादसाः गुजरात दौरा रद्द कर राहुल पहुंचे रायबरेली

0 72

रायबरेली– गुजरात का चुनावी दौरा छोड़कर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को उत्तर प्रदेश के रायबरेली पहुंचे। उन्होंने जिला अस्पताल जाकर एनटीपीसी प्लांट में हुए भीषण हादसे के शिकार लोगों के परिजनों से मुलाकात की। वह पोस्टमार्टम हाउस भी गए। उन्होंने डॉक्टरों से भी घायलों के बारे में बात की। उन्होंने मरीजों से भी मुलाकात की। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी एनटीपीसी प्लांट भी जा सकते हैं। बता दें, रायबरेली कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का संसदीय क्षेत्र है। 

Related News
1 of 296

इससे पहले बुधवार को ऊंचाहार में एनटीपीसी के अंदर बॉयलर फटने से बुधवार को हादसा हुआ था। इसमें अब तक 25 वर्कर्स की मौत हो चुकी है। यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। लगभग सौ वर्कर्स का रायबरेली, लखनऊ और इलाहाबाद के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

राहुल गांधी चुनाव प्रचार के सिलसिले में बुधवार को सूरत में थे। गुरुवार सुबह वह सूरत से रायबरेली के लिए निकले। लगभग दस बजे वह रायबरेली पहुंचे। यहां राहुल गांधी घटना स्थल एनटीपीसी पहुंचेंगे। वह यहां मृतक के परिजनों और घायलों से भी मुलाकात करेंगे।

Comments
Loading...