एटाः पंजाबी नाइट में प्रसिद्ध सिंगर ने बांधा ऐसा समां कि SSP व DM तक को न मिली जगह

0 50

एटा–कल एटा की राजकीय जिला कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी के भव्य मंच पर रात्रि में पंजाबी नाइट कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें देश के मशहूर पंजाबी सिंगर ने समां बाध दिया।

पंजाबी सिंगर सुखदीप सिंह उर्फ सुक्खे पंजाबी ने जबरदस्त अपनी शानदार प्रस्तुति देते हुए पंडाल में बैठे युवाओं की चॉइस पर पंजाबी हिट गाने गाकर युवाओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया और सुखे के साथ पंडाल में लोग जमकर थिरके। वही युवाओ में सूखे पंजाबी का क्रेज इतना था कि हजारों की संख्या में पंडाल में भीड़ उनको सुनने के लिए आई हुई थी।

Related News
1 of 88

भारी भीड़ के चलते पंडाल में खाली जगह ना होने के चलते कि जिले के वरिष्ठ अधिकारियों एसएसपी और डीएम तक को बैठने को जगह नही मिल पाई जिसके चलते एसएसपी चहल कदमी करते दिखे। वही संयोजक संदीप गुप्ता और कई बीजेपी के बड़े नेताओं को कुर्शी तक नही मिल पाई। सुक्खे पंजाबी के हिट गानों का युवाओ ने जमकर लुत्फ उठाया।

(रिपोर्ट-आर.बी.द्विवेदी, एटा)

Comments
Loading...