मॉर्निंग वॉक पर निकले  प्रिंसिपल की गोली मारकर हत्या

0 14

सोनभद्र –जिले में हौसला बुलन्द अज्ञात बदमाशों ने रावर्ट्सगंज कोतवाली इलाके के  जिलाधिकारी कार्यालय से मोड़ से 100 मीटर की दूरी और वन विभाग कार्यालय के पास सुबह टहलने निकले..

आदर्श इंटर मीडिएट कालेज के प्रिंसिपल ब आरएसएस से जुड़े डा. सुरेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली मारने के बाद अज्ञात बदमाशों में मौके पर ही एक तमंचा और एक कारतूस फेंक कर फरार हो गए। 

Related News
1 of 810

वहीं मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।उधर गोली गलने की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि रोज की तरह आज भी टहलने निकले थे अब किस वजह से बदमाशो ने गोली मारी पता नही है। इनका किसी से कोई विवाद नही था। 

वही पुलिस अधीक्षक  सलमान ताज पाटिल ने कहा कि डा.सुरेश प्रसाद  यादव पुत्र बेचन यादव  उम्र 62 वर्ष  को अज्ञात बदमाशों ने दो गोली सुबह साढ़े पांच बजे मारी है। एफआईआर दर्ज करके परिवार जन से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है। यह संघ से जुड़े इसकी भी जांच की जा रही है।

(रिपोर्ट-रविदेव पाण्डेय,सोनभद्र)

Comments
Loading...