गुजरात चुनाव:आखिरी चरण का मतदान जारी, PM मोदी की माँ ने डाला वोट

0 43

अहमदाबाद–आज गुजरात में सत्ता की लड़ाई के फैसले को मतपेटियों में बंद करने का दिन है। अपने मत का प्रयोग करने के लिए गुजरात निवासी बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुँच रहे हैं। गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में 14 जिलों की 93 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं।

Related News
1 of 296

गांधीनगर के पोलिंग बूथ पर वोट डालने के लिए सुबह – सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 95 वर्षीय मां हीराबेन भी वोट डालने पहुंचीं।

दूसरे फेज के चुनाव के लिए 25,558 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 93 सीटों पर 851 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 782 पुरुष और 69 महिला कैंडिडेट हैं। इस चरण में नितिन पटेल (मेहसाणा से) अल्पेश ठाकोर (राधनपुर), जिग्नेश मेवाणी (वडगाम) और सिद्धार्थ पटेल (दबोई) मैदान में हैं। 

 

Comments
Loading...