खुलासाः 60 हजार रुपए में दी थी गुरु ने चेले की हत्या की सुपारी

0 13

फतेहपुर–यूपी के फतेहपुर जिले की जाफरगंज पुलिस ने आज एक युवक का अपहरण करने के बाद हत्या करने वाले युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । आपको बता दें की एक सप्ताह पूर्व मूर्ति कारीगर को मूर्ति में आँख लगाने की बात कहकर घर से बुलाया था । 

Related News
1 of 810

रास्ते में ही युवक को फोर व्हीलर से अपहरण कर उसके घर वालों से फिरौती की रकम की मांग की । इसके पहले घर वाले पुलिस को सुचना देते अपहरणकर्ताओं ने मूर्ति कारीगर की गला घोटकर हत्या कर दी और डेड बॉडी को जंगल में फेंकर फरार हो गए थे। जिसका आज खुलासा करते हुए एसपी कैलाश सिंह ने बताया की मृतक मूर्ति का कारीगर था। व्यावसायिक प्रतिद्वंदिता के चलते पेंटर के गुरु ने युवक की हत्या की सुपारी देकर पहले अपहरण करवाया। फिर हत्या कर दी और लाश जंगल में फेंक दिया था , जिसमे आज पुलिस ने चार आरोपियों सहित सुपारी के लिए दिए गए रकम के साथ साथ अपहरण के लिए इस्तेमाल की गयी गाडी को भी बरामद किया है। 

(रिपोर्ट-नितेश श्रीवास्तव, फतेहपुर)

Comments
Loading...