Pahalgam Attack: पहलगाम हमले के बाद पुलिस का फुल एक्शन , 500 से अधिक संदिग्ध गिरफ्तार

165

Pahalgam Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार के सख्त फैसले के बाद सभी राज्यों की पुलिस हाई अलर्ट पर है। इसी के चलते गुजरात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अहमदाबाद और सूरत में 557 से ज्यादा घुसपैठियों (intruders) को हिरासत में लिया है। ये सभी फर्जी दस्तावेजों के साथ भारत में अवैध रूप से रह रहे थे।

मिली जानकारी के मुताबिक सूरत पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में 100 से ज्यादा बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया। जबकि अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने चंदोला इलाके में 457 घुसपैठियों को पकड़ा है। फिलहाल पकड़े गए घुसपैठियों से पूछताछ जारी है, जांच पूरी होने के बाद इन्हें वापस भेज दिया जाएगा।

Pahalgam Attack: अहमदाबाद में 457 घुसपैठिएं गिरफ्तार

अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के संयुक्त पुलिस आयुक्त शरद सिंघल ने बताया चंदोला इलाके में अवैध घुसपैठियों के रहने की सूचना मिलने के बाद क्राइम ब्रांच ने महिला पुलिसकर्मियों की मदद से इलाके की घेराबंदी कर 457 घुसपैठियों को पकड़ा। हिरासत में लिए गए लोगों के पास से फर्जी आधार कार्ड और अन्य पहचान पत्र बरामद किए गए हैं। सिंघल ने इसे अवैध घुसपैठ के खिलाफ बड़ी सफलता बताया और कहा कि सभी आरोपियों को कानूनी प्रक्रिया के तहत उनके देश वापस भेजा जाएगा। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि ये दस्तावेज कैसे और किसकी मदद से बनाए गए, साथ ही ये लोग कब और कैसे भारत में दाखिल हुए।

Related News
1 of 1,139

Pahalgam Attack: सूरत में 100 ज्यादा संदिग्ध पकड़े गए

वहीं, सूरत पुलिस ने सलाबतपुर, उधना, कतारगाम, महिधरपुरा, लिंबायत और पांडेसरा जैसे इलाकों में तलाशी अभियान चलाकर 100 से ज्यादा बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया। पुलिस ने कई टीमें बनाकर इन इलाकों में छापेमारी की। हिरासत में लिए गए लोग छोटे-मोटे काम करते थे और उनके पास से बरामद दस्तावेजों की जांच की जा रही है। पुलिस को संदेह है कि इनमें से कई लोगों ने फर्जी तरीके से आधार कार्ड और अन्य पहचान पत्र बनवाए हैं। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है और फर्जी दस्तावेज बनाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...