राज्यमंत्री मोहस‍िन रजा की गाडी आवारा सांड से टकराई ,मंत्री जी हुए घायल

0 11

लखनऊ– लखीमपुर के धौरहरा से चुनावी सभा कर वापस लखनऊ लौट रहे राज्यमंत्री मोहस‍िन रजा की गाड़ी सोमवार की शाम सांड से टकरा गई। इस घटना में वो घायल हो गए। घटना सीतापुर-लखनऊ हाइवे एनएच 24 पर हुई। बताया जाता है क‍ि उन्हें हल्की चोटें लगी है। सीने में दर्द की श‍िकायत पर राजधानी में स‍िव‍िल हॉस्प‍िटल में भर्ती कराया गया है।

Related News
1 of 296

हालांक‍ि, उनकी हालत ठीक बताई जा रही है। स‍िव‍िल अस्पताल के चीफ मेड‍िकल सुपर‍िटेंडेंट आशुतोष दुबे ने कहा, देर रात उन्हें ड‍िसचार्ज कर द‍िया गया। उनकी कंधे में चोट लगी थी।

घटना की सूचना म‍िलते ही सीएम योगी आद‍ित्यनाथ ने मोहस‍िन रजा का हाल जाना। मोहस‍िन रजा ने कहा- ईश्वर की कृपा से हम ब‍िल्कुल सुरक्ष‍ित हैं और गाड़ी में बैठे लोग भी सेफ हैं। हादसा बड़ा था, लेक‍िन क‍िसी को ज्यादा चोटे नहीं है। महाराज जी (योगी) ने फोन कर हाल जाना। बीजेपी सरकार और हमलोग अच्छा काम कर रहे हैं, यही वजह से है ऊपर वाले भी हमारे साथ हैं।

Comments
Loading...