इवांका ट्रंप से मिले मोदी और सुषमा !

0 29

हैदराबाद– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप से मुलाकात की।  गौरतलब है कि इवांका आज ग्लोबल आंत्रप्रेन्योर समिट में हिस्सा लेने हैदराबाद पहुंची हैं। इवांका ने इस दौरान विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से भी मुलाकात की।  इससे पहले मोदी ने  हैदराबाद मेट्रो का उद्घाटन किया। 

Related News
1 of 296

बता दें कि पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के अंतर्गत बनी दुनिया की सबसे बड़ी हैदराबाद मेट्रो रेल सेवा में महिला शक्ति की भूमिका अहम होगी। हैदराबाद मेट्रो में खास बात यह है कि इसकी मुख्य ताकत महिला शक्ति होगी। कुल 120 मेट्रो रेल ड्राइवरों में से 35 महिला ड्राइवर हैं। बता दे ग्लोबल आंत्रप्रेन्योर समिट में 29 नवंबर को विमिन इन आंत्रप्रेन्योरियल लीडरशिप और विमिन इन वर्कफोर्स नामक दो पैनल डिस्कशन में भाग लेने से पहले इवांका मुख्य भाषण भी देंगी।

Comments
Loading...