मेट्रो का गर्डर चलते वाहनो पर गिरा, कई को आई गंभीर चोटें

0 9

न्यूज डेस्क– दिल्ली मेट्रो में लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। गाज़ियाबाद में मेट्रो की निर्माणाधीन साइट पर सोमवार सुबह लोहे का बड़ा गार्डर एक ऑटो और कार पर गिर गया। ऑटो में सवार 5 लोग इस हादसे में घायल हो गए। जबकि एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Related News
1 of 1,032

महिला को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर किया गया है। मोहन नगर मेट्रो स्टेशन पर निर्माणाधीन स्थल पर फुल ओवर ब्रिज का काम चल रहा था। जहां एक छोर पर रात लोहे के एक बड़े गर्डर को रखा गया था। आज दिन में इस गर्डर को जोड़ा जाना था। सुबह अचानक गर्डर रोड पर चल रहे वाहनों की तरफ झुकते हुए नीचे आ गिरा।

गर्डर की चपेट में एक ऑटो, कार और 2 बाइक आ गए। मौके पर घायलों की चीख पुकार मच गई।  हादसे के फौरन बाद डीएमआरसी ने एक बयान जारी किया है। इसमें कहा गया है कि सुबह 10 बजे मोहन नगर मेट्रो स्टेशन के अंतर्गत दिलशाद गार्डन-न्यू बस अड्डा कॉरिडोर के पास ये हादसा हुआ है।

बयान में कहा गया है कि और डिटेल का इंतजार किया जा रहा है। हादसा किन कारणों से हुआ, इसकी जांच की जा रही है। हादसे में कुछ लोगों के घायल होने की भी खबर है। वही सूनचा मिलने पर मौके पर चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर और जनरल मैनेजर/सुरक्षा पहुंचे। 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...