Jaipur Chomu Violence: जयपुर के चौमूं में मस्जिद के बाहर बवाल, पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल, इंटरनेट सेवाएं बंद

132

Jaipur Chomu Violence: राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक मस्जिद के बाहर अचानक हिंसा भड़क गई। जिले के चोमू कस्बे में शुक्रवार सुबह मस्जिद के बाहर पत्थर हटाने को लेकर दंगाईयों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हो गई। पत्थरबाजी में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इतना ही नहीं पुलिस को आंसू गैस के गोले भी दागने पड़े। फिलहाल इस घटना से इलाके में तनाव फैल गया। वहीं पूरा इलाका छावनी में तब्दील हो गया है।

Jaipur Chomu Violence: पथराव में कई पुलिसकर्मी हुए घायल

यह मामला शुक्रवार (26 दिसंबर) की सुबह करीब 4.00 बजे का है। बवाल के बाद वहां इंटरनेट भी बंद किया गया है। यह पाबंदी 24 घंटे के लागू रहेगी। बताया जा रहा है कि विवाद मस्जिद के पास सड़क किनारे रखे पत्थरों को हटाने से शुरू हुआ। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हिंसा में छह पुलिसकर्मी घायल हो गए और उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। ज़्यादातर पुलिसकर्मियों को सिर में चोटें आई हैं, हालांकि उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पत्थरबाजी के दौरान कई पुलिस वाहनों को भी नुकसान पहुंचा।

Jaipur Chomu Violence: आखिर क्यों भड़की हिंसा

दरअसल चोमू तहसील में बस स्टैंड के पास एक मस्जिद के बाहर पत्थर रखा गया था। इसको लेकर गुरुवार शाम को एक खास समुदाय के सदस्यों और पुलिस प्रशासन के बीच एक बैठक हुई, जिसमें समुदाय ने स्वेच्छा से पत्थर हटाने पर सहमति जताई। हालांकि, पत्थर हटाए जाने के बाद, कुछ लोगों ने मस्जिद के पास एक बाउंड्री बनाने के लिए लोहे की रेलिंग लगाना शुरू कर दिया, जिससे फिर से तनाव बढ़ गया।

Related News
1 of 1,220

जब पुलिस ने दखल देने की कोशिश की, तो भीड़ के एक हिस्से ने कथित तौर पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। जैसे ही स्थिति बिगड़ी, चोमू, हरमाड़ा, विश्वकर्मा और दौलतपुरा सहित कई पुलिस स्टेशनों से अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। भीड़ को तितर-बितर करने और आगे हिंसा को रोकने के लिए, पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया और आंसू गैस के गोले दागे।

Rajasthan Tension: इंटरनेट सेवाएं बंद

उधर चोमू बस स्टैंड पर पत्थरबाजी की घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। हर चौराहे पर भारी पुलिस बल तैनात है। चौमूं कस्बा फिलहाल छावनी में तब्दील हो चुका है। वहीं एहतियात के तौर पर पुलिस ने इलाके में 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल इलाके में शांति है। पत्थरबाजी में शामिल लोगों की पहचान के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने कड़े शब्दों में कहा कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...