सपा-बसपा गठबंधन की काट खोजने लखनऊ पहुंचे जेपी नड्डा

0 31

लखनऊ–यूपी में जैसे जैसे लोकसभा चुनाव करीब आते जा रहे हैं ; वैसे वैसे सियासी पारा गर्माता जा रहा है। ऐसे में सपा और बसपा के बीच हुए गठबंधन ने अन्य पार्टियों में खलबली मचा दी है। 

Related News
1 of 296

इसी गठबंधन की काट खोजने और मिशन 2019 का एजेंडा तय करने यूपी के चुनाव प्रभारी बने जेपी नड्डा बुधवार को लखनऊ पहुंचे। जेपी नड्डा, गोवर्धन झाड़पिया, नरोत्तम मिश्रा और दुष्यंत गौतम बीजेपी की चुनाव तैयारियों को धार देने के लिए लखनऊ में हैं। वह बीजेपी के प्रदेश पदाधिकारियों संग बैठक कर गठबंधन को देखते हुए नई रणनीति की तैयार करेंगे। 

बता दें लोकसभा चुनाव का प्रभारी बनाए जाने के बाद पहली बार यह सभी लखनऊ में होंगे। इससे पूर्व यूपी के लिए बनाए गए यह सभी प्रभारी दिल्ली में हुए राष्ट्रीय अधिवेशन में मिले थे। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने गठबंधन की काट तलाशना शुरू भी कर दिया है। इसे लेकर ही प्रदेश के पदाधिकारियों और नेताओं के साथ इनकी मंथन बैठक होगी। बैठक में इस बात पर चर्चा होगी कि किस तरह से सपा और बसपा की जातीय सियासत को चुनौती दी जाए। 

दरअसल, सपा और बसपा के गठबंधन के मद्देनजर भाजपा के सामने लोकसभा चुनाव एक बड़ी चुनौती है। उत्तर प्रदेश चूंकि न सिर्फ देश का सबसे बड़ा प्रदेश है बल्कि लोकसभा की सर्वाधिक 80 सीटें होने के कारण भी बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए भी यूपी से भाजपा को ज्यादा से ज्यादा सीटें हासिल करना चुनौती है।

Comments
Loading...