पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट

0 67

हाथरस–यूपी के हाथरस जिले में अवैध सम्बन्धो के चलते पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या की साजिश रच डाली। प्यार इस कदर सिर पर सवार हुआ की पति के साथ सात फेरे लेने वाली पत्नी ही अपने पति की कातिल बन गई और अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को जहर देकर उसकी हत्या कर दी। 

Related News
1 of 810

मामला थाना हसायन क्षेत्र के गाँव भैंकुरी का जहाँ अपने ही घर के अंदर पति बोधपाल अचेत अवस्था में मिला। जिसकी सुचना परिजनों ने पुलिस को दी। काफी समय बीत जाने के बाद पुलिस मोके पर पहुँची और मामले की छानबीन कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वही मृतक भाई की सुचना पर घटना जाँच करते हुये इलाका पुलिस ने मृतक की पत्नी मीना और उसके प्रेमी सहित तीन लोगो के खिलाफ बोधपाल ( मृतक पति ) को आत्महत्या के लिये उकसाने का मुकदमा लिख पत्नी मीना देवी को जेल भेज दिया । 

वही मृतक के भाई की माने तो उसके भाई बोधपाल की हत्या अवैध सम्बन्धो को लेकर हुई जिसमे भाई की पत्नी मीना और उसके प्रेमी राजेश उर्फ़ भूरा ने मिलकर मेरे भाई को पीटा था और अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी। 

(रिपोर्ट – सूरज मौर्या , हाथरस )

Comments
Loading...