27 अप्रैल को दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ में होंगे गृहमंत्री राजनाथ सिंह 

0 16

लखनऊ — गृहमंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह दो दिवसीय दौरे पर 27 अप्रैल को लखनऊ आ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि गृहमंत्री राजनाथ सिंह विभिन्न कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Related News
1 of 296

बता दें कि गृहमंत्री 27 अप्रैल को प्रातः 11 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेगे और वह वहीं से सीधे 186 बी हरिहर धाम श्यामनगर कानपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे तथा दोपहर 3:30 बजे ट्रासपोर्ट नगर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। रात 8:10 बजे शादी समारोह में सम्मिलित होने के लिये मोती महल लॉन जाएंगे। 28 अप्रैल को प्रात: 11:30 बजे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यक्रम में इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी सीतापुर रोड में हिस्सा लेंगे। दोपहर 1:10 बजे गृहमंत्री एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।इसके लिए सुरक्षा संबंधी तैयारिया शुरू कर दी गई हैं। 

Comments
Loading...