“गुजरात मेरी आत्मा और भारत मेरा परमात्मा”: मोदी

0 28

अहमदाबाद– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने गृहराज्य गुजरात को अपनी आत्मा तथा भारत को अपने लिए परमात्मा सरीखा बताया है। मोदी ने आज से गुजरात चुनाव विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शुरू हुए भाजपा के गुजरात गौरव महासंपर्क अभियान के मौके पर लोगों को अपने संदेश में यह बात कही है।

Related News
1 of 657

उनका एक पन्ने का यह संदेश भाजपा के नेता और कार्यकर्ता घर घर जाकर लोगों को बांट रहे हैं।मोदी ने इस संदेश में कहा है कि 22 साल पहले (भाजपा शासन के पहले) गुजरात कैसा था और आज कैसा बदलाव आया है। भाजपा की सरकारों के सुशासन से केवल भारत ही नही बल्कि विश्व भर में विकास को लेकर गुजरात की पहचान बनी है। गुजरात और विकास एक दूसरे के पर्याय बन गए हैं। हालांकि यह विकास असानी से नहीं मिला इसके लिए गुजरात को संघर्ष करना पड़ा है। केंद्र में कांग्रेस की प्रतिकूल सरकार ने गुजरात का प्राण कही जाने वाली नर्मदा जलापूर्ति योजना को भी अटका दिया था। उन्होंने कहा कि आप सभी जानते हैं कि गुजरात मेरी आत्मा और भारत मेरा परमात्मा है। उन्होंने तीन साल के अपने केंद्र सरकार के शासन में किए गए कार्यों का भी विवरण इस संदेश में दिया है।

Comments
Loading...