यूपी के पूर्व राज्‍यपाल बीएल जोशी का हुआ निधन

0 23

नई दिल्‍ली– उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्‍यपाल बीएल जोशी (बनवारी लाल जोशी) का शुक्रवार शाम निधन हो गया। उनकी उम्र 81 साल थी और दिल्‍ली के AIIMS में उनका इलाज चल रहा था। वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे और शुक्रवार की सुबह ही उन्‍हें एम्‍स में भर्ती कराया गया था।

Related News
1 of 1,032

उनके निधन पर उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक ने शोक व्यक्त किया है और कहा है कि वो बेहद ही सौम्य स्वभाव के थे। उन्होंने अपने अनुभव से समय-समय पर प्रदेश का मार्ग दर्शन भी किया। वहीं कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर निधन पर शोक व्‍यक्‍त किया। 

आपको बता दें कि बीएल जोशी भारतीय राजनीति में जाने-माने चेहरों में से एक थे। वो देश के कई राज्‍यों के उप-राज्‍यपाल और राज्‍यपाल रह चुके थे। यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने भी जोशी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। राजस्थान में जन्में जोशी के निधन की खबर पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट किया कि जोशी के निधन की खबर से बेहद दुख पहुंचा है। गहलोत ने लिखा कि वो मेरे बेहद करीबी थे, उनका जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...