पूर्व बसपा विधायक पर लगा रासुका

0 13

न्यूज डेस्क — उत्तर प्रदेश के साहिबाबाद से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत मामला दर्ज किया गया है.पूर्व विधायक एक हत्याकांड में आरोपी है.

Related News
1 of 296

दरअसल पुलिस ने बताया कि शर्मा भाजपा के एक पदाधिकारी की हत्या की कथित रूप से साजिश रचने के मामले में बीते सितंबर से जेल में बंद हैं.जिला प्रशासन ने जिला पुलिस प्रमुख की रिपोर्ट के आधार पर शर्मा पर रासुका लगाया.वहीं जिला पुलिस प्रमुख एचएन सिंह ने कहा कि पुलिस ने शर्मा के खिलाफ रासुका के तहत मामला दर्ज करने के लिए अपनी रिपोर्ट भेजी है क्योंकि आशंका है कि अगर उन्हें जेल से रिहा किया गया तो वह कानून व्यवस्था के लिए समस्या पैदा कर सकते हैं.

 

Comments
Loading...