दर्शन करने आए श्रद्धालुओं पर अंधाधुंध फायरिंग,एक की मौत

0 13

न्यूज डेस्क — यूपी में अपराध अपने चरम पर है.ताजा मामला चित्रकूट का है जहां दर्शन करने आए श्रद्धालुओं पर अज्ञात बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग करने लगे.

Related News
1 of 810

जिसमें एक श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई.वहीं तबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में हड़कंप मच गया.जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी.

दरअसल महोबा कस्बे के रहने वाले विजय परसार अपने मां-बाप व नौकरानी के रिश्तेदारों के साथ प्रयागराज से कुम्भ नहाकर चित्रकूट पहुंचे थे. सभी रामघाट के एक गेस्ट हाउस में रुके हुए थे.  दर्शन के बाद वापस लौटते समय अज्ञात बदमाशों ने उनकी गाड़ी रुकवाकर फायरिंग शुरू कर दी. इसमें विजय परसार की मौके पर ही मौत हो गई, हालांकि बाकी लोग बाल-बाल बच गए.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्‍टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया. इसके बाद शक के आधार पर कोतवाली पुलिस ने विजय के साथ के बाकी लोगों को नजर बंद कर दिया है. उनसे पूछताछ की जा रही है. फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच कर रही है.

Comments
Loading...