पत्नी को पहले दिया तलाक, फिर मासूम बेटी के सामने लगा दी आग

0 15

श्रावस्ती–देश मे तीन तलाक के खिलाफ कानून बनने के बाद भी मुस्लिम महिलाओं के साथ लगातार तीन तलाक व उनके उत्पीड़न की घटनाओं पर लगाम नही लग पा रही है । 

Related News
1 of 810

ताजा मामला जनपद श्रावस्ती के भिनगा कोतवाली इलाके का है , जहां पर एक युवक ने पहले अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया और उसके विरोध करने पर मासूम बेटी के सामने ही उसे मारकर जिंदा जला दिया। हैरानी वाली बात ये है कि जब जिले के पुलिस अधीक्षक से इस मामले में कार्यवाही के बारे में पूछा गया तो उन्होंने घटना की जानकारी न होने की बात कहते हुये इलाकाई थाने से इस बारे में बात करने की नसीहत दे डाली।

अब ऐसे में आप खुद ही अंदाजा लगा सकते हैं कि जब जिले के कप्तान साहब इतने संवेदनशील मुद्दे कोई जानकारी नही रखते तो फिर जिले की आवाम का तो भगवान ही मालिक है । भिनगा कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज किया जा रहा है । 

(रिपोर्ट-अनुराग पाठक, श्रावस्ती)

Comments
Loading...