‘नए भारत के विजन को दर्शाता है डिफेंस एक्सपो 2020’: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

0 19

लखनऊ–डिफेंस एक्सपो का आगाज आज यूपी की राजधानी लखनऊ में हो गया। पीएम नरेंद्र मोदी ने इसका उद्‌घाटन किया। इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि डिफेंस एक्सपो 2020 का लखनऊ में आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच का परिणाम है।

Related News
1 of 992

यह पिछले डिफेंस एक्सपो से काफी बड़े स्तर पर हो रहा है। ऐसा आयोजन पहले कभी नहीं किया है। यह नए भारत के विजन को दर्शाता है। इस एक्सो में इंडिया-अफ्रीका डिफेंस कॉन्क्लेव भी हो रहा है। इसका लक्ष्य मैन्युफैक्चरर्स और एग्जीबिटर को सेवाएं देना है। उन्होंने कहा कि सिंगल विंडो सिस्टम से कार्यों में पारदर्शिता और तेजी आई है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बनने वाला डिफेंस कॉरिडोर पूरी दुनिया में बेमिसाल होगा। आने वाले समय में भारत डिफेंस मैनुफैक्चरिंग का हब बनेगा। अगले पांच वर्षों में डिफेंस मैनुफैक्चरिंग में और तेजी आएगी। डिफेंस के क्षेत्र में दुनिया भर की कंपनियां भारत में आ रही हैं। क्योंकि भारत दुनिया का बड़ा बाजार है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...