उत्तर प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में चक्रवाती तूफान का खतरा, अलर्ट जारी

0 11

न्यूज डेस्क — उत्तर प्रदेश समेत देश के बई राज्यों में आंधी तूफान का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विज्ञान ( एमईटी ) विभाग ने चक्रवाती तूफान ‘सागर’ को लेकर तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र में हाईअलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार इस बार तूफान तेजी से आएगा।

Related News
1 of 296

उत्तर प्रदेश की बात की जाए तो कई जिलों में अगले तीन दिनों में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश होने की भी संभावनाएं है। वहीं राजस्थान में भी धूल भरी आंधी आ सकती है। साथ ही दिल्ली-एनसीआर में भी मौसम बिगड़ सकता है। 

बता दें कि देश की राजधानी में एक दिन पहले ही धूल भरी आंधी और हल्की बारिश होने से दिल्लीवालों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली थी। विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दिन में बादल छाये रहने की संभावना है जिसके चलते शाम या रात तक गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। हालांकि तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर बना रहेगा। न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार और शनिवार को भी शाम या रात में आंधी आएगी। इस दौरान हवा की गति 50 से 70 किलोमीटर प्रति घटे रह सकती है। लिहाजा दिन में गर्मी परेशान करेगी। फिलहाल सभी राज्यों में हाई अलर्ट कर दिया गया है।

Comments
Loading...