बारावफात के जुलूस में फटा हथगोला, युवक घायल

0 19

श्रावस्ती– यूपी के श्रावस्ती जिले  में आज बारावफात जुलुस के दौरान हथगोला फटने से एक युवक घायल हो गया । जिसे आनन फानन में स्थानीय लोगो ने जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है। वही पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Related News
1 of 1,458

बता दें कि भिनगा कोतवाली क्षेत्र के भंगहा बाज़ार में आज बारावफात जुलूस के दौरान अचानक हथगोला फट गया जिसमें एक युवक घायल हो गया जिसे संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।

बताया जाता है कि जुलूस में हथगोला दागते समय ये हादसा हो गया। पुलिस के मना करने के बावजूद भी कुछ लोग हथगोला दाग रहे थे उसी दौरान ये हादसा हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

(रिपोर्ट- अनुराग पाठक, श्रावस्ती ) 

Comments
Loading...