नवोदय छात्रा मामलाः यूपी सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी में कांग्रेस

मैनपुरी जिले में नवोदय विद्यालय के हॉस्टल में मृत मिली थी छात्रा

0 20

मैनपुरी — उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के खिलाफ कांग्रेस अब बड़े आंदोलन की तैयारी कर रही है। इसमें मैनपुरी के नवोदय विद्यालय में छात्रा अनुष्का मामले को प्रमुखता से रखा जाएगा।दरअसल मंगलवार को पू्र्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद मैनपुरी में नवोदय विद्यालय के हॉस्टल में मृत मिली छात्रा के परिजनों से मिलने मैनपुरी आए थे। इस दौरान उन्होंने ये बात कही।

Related News
1 of 813

जितिन प्रसाद ने कहा कि उप्र में ब्राह्मणों पर अत्याचार हो रहे हैं। अनुष्का प्रकरण में अन्याय हुआ है। इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एफआईआर आदि सभी दस्तावेज उन्होंने ले लिए हैं। मामले में प्रियंका गांधी से मिलकर आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। उन्‍होंने कहा कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। यहां मंत्री सीओ को धमकी दे रहे हैं।

ऐसे में न्याय कैसे होगा। महाराष्ट्र में सरकार बनाने के सवाल पर कहा कि मामले में केंद्रीय नेतृत्व फैसला लेगा। राफेल मामले पर बोले कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय में बहुत से बिंदु हैं। पार्टी उसके हिसाब से आगे बढ़ेगी। प्रदेश में गठबंधन के सवाल पर दावा किया कि वर्ष 2022 में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस अकेले दम पर ही चुनाव लड़ेगी।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...